Wednesday, April 18, 2018

एक योगेश्वर कृष्ण दूसरे मर्यादा पुरुषोत्तम राम।


बनकर सूरज चाँद गगन में चमक रहे दो प्यारे नाम।
एक योगेश्वर कृष्ण दूसरे मर्यादा पुरुषोत्तम राम।

राम ने सेवा सत्य वचन और निर्भयता को धारा।
मानव की हर मर्यादा ने अपना रूप निखारा।
जिनको निज आदर्श मानकर गुण गावे संसार तमाम।
एक योगेश्वर कृष्ण दूसरे मर्यादा पुरुषोत्तम राम।


मात पिता की आज्ञा पाकर राम ने संकट झेले।
चौदह वर्ष वनो में रहकर हर मुश्किल से झेले।
त्याग तपस्या ब्रह्मचर्य से जीत लिए कितने संग्राम।
एक योगेश्वर कृष्ण दूसरे मर्यादा पुरुषोत्तम राम।




जीवन में महाराज कृष्ण ने अद्भुत बल दिखलाया।
दुष्ट जनों का इस धरती से नाम ओ निशान मिटाया।
मानवता  खिल उठी दिया जब गीता का पावन पैग़ाम।
एक योगेश्वर कृष्ण दूसरे मर्यादा पुरुषोत्तम राम।

नहीं मिला इतिहास कहीं पर कृष्ण सुदामा जैसा।
निर्धन और धनवान में जब दीवार बना नहीं पैसा।
भारत विश्व गुरु कहलाया हुए पथिक सुन्दर पैग़ाम।


प्रस्तुति
ब्रह्मचारी अनुभव शर्मा

2 comments:

  1. TITNIA HANDICAP – TOMBOS ONLINE - TITNIA HANDICAP
    TITNIA HANDICAP (Titanium-Arvadice). TITNIA titanium welding HANDICAP 2016 ford fusion energi titanium titanium rod in leg revlon hair dryer brush titanium TITNIA polished titanium HANDICAP

    ReplyDelete
    Replies
    1. Are you a Handicapped?? Please tell me clearly 🙏🕉️🤗

      Delete