Friday, November 17, 2017

भजन जनम सफल होगा रे बन्दे

बोलो राम जय जय राम बोलो  राम। 
बोलो राम जय जय राम बोलो राम।टेक।


जनम सफल होगा रे बन्दे। मन में राम बसा ले। मन में राम बसा ले। 
राम नाम के मोती को सांसों की माला बना ले। मन में राम बसा ले। 

राम पतित पावन करुणाकर और सदा सुखदाता। 
सरस सुभावन अति मन भावन राम से प्रीत लगा ले। 
मन में राम बसा ले। 
बोलो राम जय जय राम बोलो राम। 


मोह माया झूंठा बंधन त्याग उसे ऐ प्राणी। 
बोलो राम जय जय राम बोलो राम। 
राम नाम की ज्योत जलाकर अपना भाग्य जगा ले। 
मन में राम बसा ले। 


राम भजन में डूब के अपनी निर्मल कर ले काया। 
राम भजन से प्रीत लगा के जीवन पार लगा ले। 
मन में राम बसा ले।  
बोलो राम जय जय राम बोलो राम। 
बोलो राम जय जय राम बोलो राम। 






[नोट: 'रमेति रामः' - जो परमात्मा कण कण में बसा हुआ है उसे राम कहते हैं। और एक राम लगभग साढ़े आठ लाख वर्ष पूर्व हुए दशरथ नंदन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चंद्र जी।  जिन्होंने अपने जीवन में एक भी पाप नहीं किया अतः भगवान् राम के नाम से जाने जाते  हैं। ]


प्रस्तुतकर्ता 

आपका 
ब्रह्मचारी अनुभव शर्मा 

No comments:

Post a Comment